राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत-पाक मैच

India-Pakistan World Cup :- नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट के विश्व कप मुकाबलों का शिड्यूल जारी हो गया है। विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चेन्नई, बेंगलुरू या हैदराबाद में अपना मैच कराने का आग्रह किया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने भारत के साथ उसका मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तय किया है।

मंगलवार को जारी शिड्यूल के मुताबिक एकदिवसीय क्रिकेट का विश्व कप भारत में अक्टूबर-नवंबर के बीच 46 दिन तक खेला जाएगा। इस दौरान 48 मुकाबले होंगे। आईसीसी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुकाबले की शुरुआत पांच अक्टूबर को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के मैच से होगी। उद्घाटन मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल भी होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में होंगे।

टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच, यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। हालांकि भारत के विश्व कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के साथ होगी। यह मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से तीन अक्टूबर तक प्रैक्टिस मैचों की मेजबानी करेंगे।

गौरतलब है कि इस बार विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी। इनमें से 2023 एकदिवसीय क्रिकेट विश्व के मेजबान भारत सहित आठ देशों की जगह पक्की हो चुकी है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। अब बाकी दो टीमें क्वालिफायर राउंड से आएंगी। इन दो जगहों के लिए 10 टीमों- आयरलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले चल रहे हैं।

विश्व कप का पूरा शेड्यूल :

स्थानों के अनुसार अनुसूची:

अहमदाबाद

5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

10 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

19 नवंबर- फाइनल

हैदराबाद

6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1

9 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

धर्मशाला

7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का मैच)

10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

16 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1

22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड

29 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का मैच)

दिल्ली

7 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2

11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान

15 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान

25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1

6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

14 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच )

18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

23 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

27 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ

13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

17 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2

21 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का मैच)

29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड

3 नवंबर- क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे

19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

30 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

1 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच)

बेंगलुरु

20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

26 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2

4 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का मैच)

9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2

11 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 1

मुंबई

21 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

24 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश

2 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 2

7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान

15 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 1

कोलकाता

28 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश

31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

16 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 2 (आईएएनएस)

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *