आईपीएल 2024 से कुछ ही दिन बाद टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन होगा। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में एक मीटिंग की है। इस मीटिंग में खिलाडियों को लेकर काफी गंभीर चर्चा हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अजीत अगरकर भी थे। बोर्ड रोहित के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) को ओपनिंग का मौका दे सकता है। यशस्वी जायसवाल (ashasvi Jaiswal) का पत्ता कट सकता है। मयंक यादव को लेकर भी चर्चा हुई। शुभमन गिल वैकल्पिक ओपनर के रूप में टीम इंडिया (Team India) में शामिल हो सकते हैं। यशस्वी आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 121 रन बनाए हैं।
मीटिंग में रियान पराग को लेकर भी चर्चा हुई है। रियान को टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए मौका मिल सकता है।अगर आईपीएल 2024 (IPL 2024) में उनके परफॉर्मेंस को देखें तो वह ठीक रहा है। रियान ने 7 मैचों में 318 रन बनाए हैं। मयंक यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से सनसनी फैला दी थी। लेकिन वे फिलहाल चोटिल हो गए हैं। उनको लेकर भी कुछ चर्चा हुई थी। लेकिन अब उनका भी पत्ता कट गया है।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) खराब परफॉर्मेंस से जूझ रहे हैं। बोर्ड की पांड्या पर भी नजर बनी हुई है। वे फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म हैं। पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं बॉलिंग के दौरान 43 रन लुटा दिए थे। पांड्या (Hardik Pandya) ने आरसीबी के खिलाफ 21 रन बनाए थे। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 46 रन लुटाए थे। बैटिंग के लिए आए तो 24 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से पांड्या अभी अपनी लय में नजर नहीं आ रहे है।