nayaindia शेफाली ने ठोकी डबल सेंचुरी, पलट दिया रचा इतिहास!
खेल समाचार

शेफाली ने ठोकी डबल सेंचुरी, पलट दिया रचा इतिहास!

ByNI Sports Desk,
Share
Image Credit: BCCI

भारतीय महिला टीम की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी हैं। और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेंचुरी ठोकी और उसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। लेकिन शेफाली का बल्ला यहीं नहीं थमा। और उन्होंने डबल सेंचुरी ठोक अफ्रीका की धज्जियां उड़ा दीं। साथ ही शेफाली वर्मा अलग मूड में नजर आ रहीं थी। किसी भी गेंदबाज के पास उनका तोड़ नहीं नजर आया। और 205 रन के स्कोर पर शेफाली बदकिस्मती से रन आउट हो गई। साथ ही लेकिन इस पारी से उन्होंने महिला क्रिकेट में एक नया चैप्टर लिख दिया हैं।

शेफाली वर्मा ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बेहतरीन बल्लेबाजी की। और उन्होंने दोहरा शतक जमाने के लिए महज 194 बॉल खर्च की। साथ ही इस दौरान शेफाली वर्मा के बल्ले से 23 चौके और 8 छक्के देखने को मिले। और उन्होंने महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक भी जमाया हैं। साथ ही इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के नाम था जिन्होंने 256 गेंद में दोहरा शतक जमाया था। साथ ही शेफाली ने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। और 16 साल पहले इस मैदान पर सहवाग ने 194 गेंद में दोहरा शतक लगाया था।

शेफाली वर्मा ने 20 साल 152 दिन की उम्र में दोहरा शतक जमाया। और सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाली शेफाली दूसरी प्लेयर बन चुकी हैं। साथ ही 2002 में मिताली राज ने महज 19 साल की उम्र में डबल सेंचुरी ठोकी थी। और शेफाली वर्मा ने 197 गेंद में 205 रन की बेहतरीन पारी को अंजाम दिया। साथ ही शेफाली के अलावा स्मृति मंधाना ने भी बल्ले से साउथ अफ्रीका पर हल्ला बोल दिया।

शेफाली वर्मा की डबल सेंचुरी और स्मृति मंधाना की सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने 525 रन बना लिए हैं। और स्मृति मंधाना ने 149 रन की बेहतरीन पारी खेली। साथ ही अब ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक्शन में नजर आ रही हैं। जेमिमा ने भी अर्धशतक लगाया हैं।

यह भी पढ़ें :-

भारत फाइनल में खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से होगी टक्कर

रोहित बने विराट, सेमीफाइनल में इतिहास रच बने नंबर-1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें