राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

IPL 2025: BCCI बदले यह नियम तो अगले साल भी खेलेंगे धोनी!

IPL

IPL 2024 के समाप्त होने के बाद से ही फैंस के मन में एक बड़ा सवाल आया और की चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। साथ ही उन्होंने अपनी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया, टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी। और क्रिकेट जगत में अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या धोनी एक बार फिर पीली जर्सी पहनेंगे या टीम में कोई नई भूमिका में नजर आएंगे।

खेल के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बावजूद CSK में धोनी की विरासत को नकारा नहीं जा सकता। और IPL 2008 में CSK की स्थापना के बाद से धोनी फ्रेंचाइजी की सफलता के पीछे रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 5 खिताब दिलाए हैं। और अपनी कप्तानी व रणनीतियों से टीम को आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में एक बनाया हैं।

बीसीसीआई के फैसले पर नजर

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ धोनी का भविष्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक महत्वपूर्ण फैसले पर टिका हैं। और मुख्य कारक मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति हैं। साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। अगर यह नियम कायम रहा तो धोनी की वापसी की संभावना काफी कम हैं।

यह खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन

रिपोर्ट के मुताबिक धोनी इस सीजन में रिटेन करने के लिए शीर्ष विकल्पों में से नहीं हैं। रिटेन करने के लिए पसंदीदा खिलाड़ियों में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, श्रीलंका के मथीशा पथिराना और शिवम दुबे होने की उम्मीद हैं। और अगर रिटेन करने की सीमा पांच या छह खिलाड़ियों पर सेट की जाती हैं। तो एक मौका है कि धोनी अपना खेल करियर जारी रख सकते हैं। और अगर रिटेंशन की संख्या चार पर सीमित रहती हैं। तो CSK की रणनीति युवा प्रतिभाओं और मौजूदा प्रमुख खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही जिससे धोनी को मेंटरिंग की भूमिका में रखा जा सकता हैं।

बीसीसीआई का फैसला अहम

खिलाड़ियों के रिटेंशन की संख्या पर अंतिम फैसला 31 जुलाई को फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ BCCI की बैठक के दौरान लिया जाएगा। और यह फैसला सीएसके सहित सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। साथ ही रिटेंशन की सीमा न केवल धोनी की संभावित वापसी को प्रभावित करेगी। बल्कि मेगा ऑक्शन में टीम की तैयारियों पर भी असर डालेगी। और यदि नियम अधिक रिटेंशन की अनुमति देता है तो धोनी प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं। साथ ही अगर ऐसा नहीं होता है तो अगले सीजन में धोनी को मेंटर के रूप में देखा जा सकता हैं।

Read More: भारत के लिए ओलंपिक का दूसरा दिन खाली

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें