sam altman: दुनिया की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पहली कंपनी ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि भारत एआई का लीडर बन सकता है।
इससे पहले हालांकि उन्होंने भारत में एआई की संभावना को लेकर होपलेस शब्द का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब वे सीधे भारत को लीडर बना रहे हैं।
यह भारत के नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं का खास गुण है कि वे हर चीज में भारत को विश्वगुरू बना रहे हैं। उन्हीं की देखा देखी सैम ऑल्टमैन ने भी भारत के लीडर बनने की संभावना जता दी है।
also read: रामगोपाल यादव का कांग्रेस पर हमला
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार(sam altman)
लेकिन असल में भारत की क्या स्थिति है यह भी उनके इंटरव्यू से ही पता चल गया। उन्होंने कहा कि उनके ओपनएआई के लिए भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
जाहिर है पहला बाजार अमेरिका है। सो, असल में भारत एआई का बाजार बनेगा, उसी को आल्टमैन ने लीडर बनना कह दिया है। भारत अब भी बाजार ही है, जिसे विश्वगुरू कहा जाता है।(sam altman)
भारत में फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 45 करोड़ फेसबुक यूजर हैं। तो क्या कहा जा सकता है कि भारत सोशल मीडिया के क्षेत्र में लीडर बन गया है?
बहरहाल, आल्टमैन की चिंता चीन के सस्ते एआई डीपसीक की वजह से है। उनको लग रहा है कि कीमत के प्रति बेहद संवेदनशील भारत में डीपसीक ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है।
हालांकि भारत सरकार ने जिस तरह से टिकटॉक को बंद कर दिया है उसी तरह डीपसीक के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी जाएगी।(sam altman)