maharashtra politics : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में पिछले कुछ समय से दूरी बढ़ने की चर्चा हो रही है। शिंदे दूर दूर चल रहे हैं और अपनी राजनीति अलग कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के चुनाव की तैयारियों के कारण दोनों में दूरी बनी है। भाजपा अकेले लड़ कर बीएमसी पर नियंत्रण करना चाहती है। (maharashtra politics)
इसी सोच में दोनों अपनी राजनीति अलग कर रहे हैं। ध्यान रहे मुंबई में शिव सेना का बड़ा असर रहा है और बीएमसी हमेशा उसी के कब्जे में रही है। इस बीच खबर है कि एकनाथ शिंदे ने अपने कार्यालय में अपना एक अलग मेडिकल सेल बनाया है।
also read: लालू परिवार के सदस्यों की भाजपा में एंट्री नहीं
सरकार के अंदर की खींचतान (maharashtra politics)
अब तक मुख्यमंत्री का मेडिकल सेल की इमरजेंसी की स्थिति में या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद मुहैया कराता था। देवेंद्र फड़नवीस के ऑफिस में मुख्यमंत्री मेडिकल सहायता प्रकोष्ठ काम कर रहा है।
लेकिन अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपने कार्यालय में अलग मेडिकल सहायता प्रकोष्ठ बना दिया है। जब शिंदे मुख्यमंत्री थे तब सीएम मेडिकल एड सेल का काम देखने वाले मंगेस चिवाते को उप मुख्यमंत्री के प्रकोष्ठ का जिम्मा दिया गया है।
राज्य में लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता मंत्रालय एकनाथ शिंदे की पार्टी के पास है। बहरहाल, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों के कार्यालय में चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ चलने का फायदा आम लोगों को होगा।
लेकिन इससे सरकार के अंदर की खींचतान भी जाहिर होगी। ऐसा लग रहा है कि बीएमसी चुनाव तक इसे चलने दिया जाएगा। (maharashtra politics)