nayaindia uk general election सुनक की पार्टी हारेगी, लेबर की जीत होगी!
Trending

सुनक की पार्टी हारेगी, लेबर की जीत होगी!

ByNI Desk,
Share

लंदन। ब्रिटेन में गुरुवार को आम चुनाव हुए। भारतीय समय के अनुसार रात ढाई बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त होगी और शुक्रवार की सुबह में नतीजे आ जाएंगे। मतदान से पहले हुए तमाम सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के हारने का अनुमान लगाया जा रहा है। 14 साल के बाद कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी की बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है।

बहरहाल, कंजरवेटिव पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ गुरुवार की सुबह में वोट डाला। लेबर पार्टी के उम्मीदवार कीर स्टार्मर भी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। सुनक और अक्षता मूर्ति ने यॉर्कशायर में वोट डाला। वहीं स्टार्मर ने पत्नी विक्टोरिया के साथ नॉर्थ लंदन के केंटिश टाउन में मतदान किया। ब्रिटेन में इस बार तय शेड्यूल से छह महीने पहले चुनाव हो रहे हैं। 22 मई को प्रधानमंत्री सुनक ने इसकी घोषणा की थी। अगले पांच साल तक ब्रिटेन का भविष्य तय करने के लिए करीब पांच करोड़ मतदाता सांसदों का चुनाव कर रहे हैं।

वोटिंग रात 10 बजे और भारतीय समयानुसार रात ढाई बजे खत्म होगी। ब्रिटेन में बैलेट पेपर के जरिए मतदान होता है। मतदान खत्म होने के ठीक बाद अलग अलग मीडिया हाउस एक्जिट पोल देना शुरू कर देंगे। मतदान खत्म होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर ही वोटों की गिनती होगी। शुक्रवार पांच जुलाई को तड़के यह साफ हो जाएगा कि चुनाव में कौन सी पार्टी ने जीत दर्ज की। 14 साल से ब्रिटेन पर राज कर रही सुनक की कंजरवेटिव पार्टी इस बार के चुनाव में हारती नजर आ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें