नई दिल्ली। मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। Naib Singh Saini
वो खट्टर के नजदीकी भी हैं। उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी के नाम पर मुहर लगी। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल तब शुरू हुई जब भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया। उनकी भाजपा नेतृत्व से लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई।
यह भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दिया