राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चंद्रयान जुटा रहा जानकारी

नई दिल्ली। चंद्रयान-तीन के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर बाहर आ गया है और चंद्रमा के बारे में जानकारी जुटा रहा है। छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू कर चुका है। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार की सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की। हालांकि बुधवार की रात को ही प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने की कुछ तस्वीरें सामने आ गईं थीं। 

गुरुवार की सुबह इसरो ने कहा- रोवर प्रज्ञान की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रही है। पूरा सिस्टम नॉर्मल है। लैंडर मॉड्यूल पेलोड चालू हो गए हैं। रोवर चलने लगा है। बताया गया कि चांद की सतह पर आते ही रोवर ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले। यह एक सेंटीमीटर प्रति सेकेंड की गति से चलता है और अपने आसपास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। 

रोवर अगले 12 दिनों में करीब आधा किलोमीटर का सफर तय करेगा। इसमें दो पेलोड लगे हैं जो पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज में मदद करेंगे। बताया गया है कि अगले 12 दिनों के दौरान रोवर आंकड़े व अन्य जानकारी जुटाएगा और इसे लैंडर को भेजेगा। लैंडर इस जानकारी को धरती तक पहुंचाएगा। यह जनकारी पहुंचाने में चंद्रयान-दो के ऑर्बिटर की भी मदद ली जाएगी। गौरतलब है कि चंद्रयान-तीन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। और 41 दिन के बाद लैंडर बुधवार शाम छह बज कर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *