राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूपी, बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में

Image Source: ANI

लखनऊ/पटना। लगातार बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ का तांडव शुरू हो गया है। बिहार में एक बार फिर कोशी नदी उफान पर है और मिथिलांचल व सीमांचल के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और करीब डेढ़ हजार लोगों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। उधर नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ आई हुई है और करीब एक सौ लोगों की मौत की खबर है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित 20 शहरों में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। गोरखपुर में 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश हुई। 95 साल में यह पहली बार हुआ। महाराजगंज में भी तेज बारिश के कारण पुलिस चौकी डूब गई है। घरों में तीन फीट तक पानी भर गया है। सैकड़ों एकड़ फसलें बरबाद हो गई हैं। सुल्तानपुर में एक हजार घरों में बारिश का पानी भर गया है। वाराणसी में बिजली गिरने से एक महिला की भी मौत हुई है।

उधर, नेपाल में भारी बारिश का असर बिहार में देखने को मिल रहा है। यहां 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब डेढ़ हजार लोगों को बचाया गया है। वे फिलहाल राहत शिविर में रह रहे हैं। बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने बिहार और उत्तर प्रदेश सहित एक दर्जन राज्यों में सोमवार को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें