राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कब होगा शारदीय नवरात्रि का श्रीगणेश, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024 DateImage Source: magic brick

Shardiya Navratri 2024 Date: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व अश्विन मास में शरद ऋतु के दौरान आता है, इसलिए इसे ‘शारदीय नवरात्रि’ कहा जाता है। नवरात्रि का अर्थ है ‘नौ रातें,’ और इस दौरान भक्तगण मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं।

इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों—शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री—की विशेष पूजा की जाती है। (Shardiya Navratri 2024 Date)

शारदीय नवरात्रि के समय उपवास, ध्यान, और आराधना का विशेष महत्व होता है। भक्त इन दिनों में उपवास रखते हैं, सात्विक भोजन करते हैं, और मां दुर्गा से शक्ति, सुख, और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस पर्व का समापन दशमी के दिन ‘विजयादशमी’ या ‘दशहरा’ के रूप में होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

also read: 13 या 14 कब है जलझूलनी एकादशी, भगवान गणेश और श्रीहरि की पूजा का शुभ योग

कब शुरू होगा शारदीय नवरात्रि का पर्व

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12.19 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन 4 अक्टूबर की सुबह 2.58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा।

कलश स्थापना का मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर को कलश स्थापना होती है जिसे घट साथापना भी कहते है. इसके साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा जाएगा। इस वर्ष घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6.15 मिनट से लेकर सुबह के 7 .22 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है, ये सुबह 11.46 मिनट से लेकर दोपहर के 12.47 मिनट रहेगा. इस दौरान कलश स्थापना की जा सकती है.

कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी और महानवमी

आश्विन शुक्ल तिथि के दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को है. इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी भी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन नवमी का हवन 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को होगा।

शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर

नवरात्रि का पहला दिन : 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन.
नवरात्रि का दूसरा दिन : 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन.
नवरात्रि का तीसरा दिन : 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन.
नवरात्रि का चौथा दिन : 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन.
नवरात्रि का पांचवां दिन : 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन.
नवरात्रि का छठा दिन : 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी की पूजा का दिन.
नवरात्रि का सातवां दिन : 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि की पूजा का दिन.
नवरात्रि का आठवां दिन : 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन.
नवरात्रि का नौवां दिन : 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी की पूजा का दिन.
विजयदशमी : 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें