राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Sawan 2024: व्रत के दौरान क्या खाएं, किन नियमों का करें पालन? जानिए…

Sawan 2024

Sawan 2024: हिन्दू धर्म में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन महीना का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर आप सावन में पहली बार व्रत रख रहे हैं तो सबसे पहले व्रत के नियमों को जान लेना चाहिए। क्योंकि आपकी छोटी सी गलती के कारण व्रत टूट सकता है। जिससे आपकी कामना अधूरी रह जाएगी। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सावन (Sawan 2024) में पूरे महीने भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा और उपासना करता है। भगवान शिव की कृपा से उसे जीवन में कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है।

सावन में खा सकते हैं ये चीजें

सावन के दौरान सात्विक भोज ही खाना चाहिए, इसमें फल, सब्जियां, दही, दूध, मेवे और साबुत अनाज शामिल हैं।

Sawan माह में व्रत के दौरान साबूदाना और दूध से बनी खीर खा सकते हैं।

व्रत के दौरान मिठाई, या खोआ से बनी चीजें खा सकते हैं।

भरपूर मात्रा में पानी, जूस और छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे व्रत नहीं टूटता है।

इन नियमों का करें पालन

अगर आप सावन में पहली बार व्रत रख रहे लोगों को व्रत का भोजन सूर्योदय से पहले कर लेना चाहिए।

भोजन के बाद प्रसाद अवश्य ग्रहण करें और व्रत के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।

व्रत के दौरान ध्यान और पूजा करें। मन को शांत रखें और क्रोध से बचें।

सावन का व्रत पूरे विधि-विधान से रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

Read more: Hariyali Teej 2024: सावन में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें सही तिथि और महत्व

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें