राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Hindi Diwas 2024: भारत सहित इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी, आसानी से जा सकते है घूमने

Hindi Diwas 2024Image Source: tv9

Hindi Diwas 2024: भारत एक हिंदी भाषी देश है, जहां अधिकांश नागरिक हिंदी भाषा में संवाद करते हैं। हालांकि, अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के कारण देश में हिंदी का उपयोग धीरे-धीरे कम हो रहा है। हिंदी भाषा के महत्व को समझने और इसे प्रचारित करने के उद्देश्य से भारत में हर साल 14 सितंबर को ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।

हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, और भारत के अलावा विदेशों में भी हिंदी भाषी लोग मिल जाते हैं। जब भारतीय लोग घूमने या काम के सिलसिले में विदेश जाते हैं, तो किसी हिंदी बोलने वाले से मिलकर उन्हें खास खुशी होती है, क्योंकि यह उन्हें विदेश में अपने देश के किसी व्यक्ति से मिलने जैसा अनुभव देता है।

हिंदी भाषा विश्व भर में बसे हिंदुस्तानियों को एक सूत्र में बांधती है। भले ही वे किसी और देश के नागरिक हों, लेकिन उनके दिल में हिंदुस्तान बसा होता है। ऐसे में, यदि आप किसी ऐसे देश की यात्रा पर जाते हैं, जहां हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं या जहां हिंदी भाषा का उपयोग होता है, तो आपका सफर न सिर्फ आसान हो जाता है, बल्कि आपको एक अपनापन भी महसूस होता है।

इस लेख में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं। इन देशों में एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने, होटल में कमरा लेने या विदेशी स्थानों पर घूमने में भाषा की कोई समस्या नहीं होती है, जिससे आपकी यात्रा और भी सुगम हो जाती है। (Hindi Diwas 2024:)

also read: Port Blair: जिस जगह का भारत सरकार ने हाल ही में बदला नाम, वह है जन्नत

पाकिस्तान

1947 से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही देश का हिस्सा थे। हालांकि विभाजन के बाद हिंदुस्तान से अलग होकर पाकिस्तान देश बना। इसलिए पाकिस्तान में कई ऐसे मुस्लिम परिवार रहते हैं जो विभाजन के बाद भारत छोड़कर सीमा पार चले गए। इन लोगों को हिंदी बोलना भी आता है। हालांकि पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी और उर्दू है लेकिन यहां पंजाबी, हिंदी, पास्तो और बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं। अगर आप किसी काम से पाकिस्तान जा रहे हैं तो भी आसानी से आपकी हिंदी को वहां के लोग समझ सकते हैं।

बांग्लादेश

भारत से सटे बांग्लादेश में हिंदी भाषा के जानकार लोग मिल जाएंगे। इसका एक कारण यह भी है कि सालों पहले बांग्लादेश भारत का ही अंग था। बाद में बांग्लादेश स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बांग्ला है लेकिन यहां हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले लोग भी काफी हैं। ऐसे में अगर आप बांग्लादेश जाना चाहते हैं तो हिंदी भाषा को समझने और जानने वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है।

फिजी

हिंदी भाषी देशों में एक खूबसूरत द्वीप फिजी भी शामिल है, जोकि दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में स्थित है। फिजी द्वीप पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। यहां उत्तर पूर्वी भारत के लोग बसे हैं जो बखूबी हिंदी बोलना जानते हैं। अगर आप फिजी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो वहां धड़ल्ले से हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं।

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में लोग बेधड़क हिंदी बोलते हैं। भारत से सटे इस देश में आपको हर जगह हिंदी भाषी लोग मिल जाएंगे। वैसे तो नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है लेकिन यहां आसानी से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाते हैं। अगर आप ऐसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, जहां भाषायी ज्ञान बाधा न बने तो नेपाल जाने और वहां ठहरने में परेशानी नहीं आएगी।(Hindi Diwas 2024:)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें