nayaindia बारिश में नहाना सही है या गलत? जानिए...
जीवन मंत्र

बारिश में नहाना सही है या गलत? जानिए…

ByNaya India,
Share
rain
Image Credit: Health

तपती गर्मी के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली और नोएडा और राजस्थान समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से खूब बारिश हो रही है। ऐसे में बहुत से लोगों का मन बारिश (Rain) में नहाने का करता है। खासकर तब जब बहुत समय बाद पहली बार बारिश हो। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद बारिश में नहाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन कई लोग बारिश में नहाने से इंकार करते हैं।

बारिश के पानी (Rain Water) में कई लोग नहाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि बारिश के पानी (Rain Water) में नहाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जैसे कि बारिश (Rain) के पानी में भीगने के कारण बाल या स्किन से जुड़ी समस्या होना। क्योंकि कई लोग को बारिश (Rain) में भीगने के कारण खुजली और दानों की समस्या हो जाती है। तो अब सवाल ये आता है कि क्या बारिश (Rain)के पानी में भीगना चाहिए या नहीं, आइये जानते है।

बारिश (Rain) में नहा सकते हैं, इससे कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन स्किन इन्फेक्शन वाले लोगों को इससे बचना चाहिए। जिन इलाकों में पोल्युशन बहुत ज्यादा रहता है वहां के लोगों को बारिश में नहीं नहाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को स्किन से जुड़ी किसी तरह की समस्या है तो उन्हें बारिश (Rain) में नहाने से बचना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में ऐसा करने से उनकी समस्या बढ़ सकती है। खासकर मानसून की पहली बारिश (Rain) में, क्योंकि ऐसे में बरसात के पानी (Rain Water) के साथ वातावरण में मौजूद पोल्यूटेंट मिल जाते हैं। जिसकी वजह से बारिश का पानी एसिडिटी हो सकता है। इस पानी में नहाने के स्किन और बालों से जुड़ी किसी तरह की परेशानी हो सकती है।

बारिश (Rain) में भीगने के बाद आपको साफ पानी से नहाना चाहिए। इससे उनके शरीर पर जमी धूल-मिट्टी, कीचड़ और दूसरे मैले तत्व साफ हो जाते हैं। साथ ही इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। बारिश (Rain) में भीगने के बाद ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में न रहें। ऐसे करने से आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। साफ कपड़े पहनें। साथ ही बारिश (Rain) में भीगने के तुरंत बाद एसी या कूलर वाले कमरे में न बैठें। वरना खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें