राज्य-शहर ई पेपर पेरिस ओलिंपिक

गैस से हो रहा है पेट दर्द, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय जल्द मिलेगा आराम

Stomach pain

पेट दर्द, बुखार या सीने में दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार लोग गैस का दर्द समझकर Stomach pain को Ignore कर देते हैं। लेकिन ये लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। खराब लाइफस्टाइल के कारण ये तरह-तरह की समस्याएं होने लगी हैं। इसका सीधा असर आपको पाचन तंत्र पर पड़ता है। लंबे समय तक बैठे रहने, जंक फूड खाने, भरपून नींद न लेने के कारण कई बार बदहजमी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। अगर गैस एसिडिटी का दर्द है तो कुछ घरेलू उपाय करते भी निजात पा सकते हैं।

गैस, एसिडिटी और पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय

अजवाइन –

पेट में गैस एसिडिटी होने पर अजवाइन का सेवन करें। इसके लिए 1-2 ग्राम अजवाइन और 1 ग्राम सौंठ को मिलाकर पीस लें। इसमें आप थोड़ा काला नमक भी मिला सकते हैं। इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ खाली पेट या नाश्ते के बाद ले लें। इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा।

काला नमक –

आयुर्वेद में काला नमक, सोंठ, हींग, यवक्षार और अजवायन के चूर्ण को पेट दर्द निवारक माना गया है। इस चूर्ण को सुबह शाम 2-2 ग्राम लेने से पेट दर्द में आराम मिलेगा। गुनगुने पानी से इस चूर्ण का सेवन करने से पेट की गुड़गुड़ाहट और पेट की ऐंठन को दूर किया जा सकता है।

हरड़ –

पेट दर्द में आराम पहुंचाने के लिए असरदार घरेलू नुस्खा है हरड़। आप 2 हरड़ को भिगो दें, थोड़ा काला नमक, 1 पिप्पली और अजवाइन को मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। इस चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं। रात में खाने से बाद इसे लेने से गैस एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।

लहसुन –

गैस एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना 1 छोटा चम्मच लहसुन का रस और उसमें 3 चम्मच सादा पानी मिलाकर पीएं। आपको सुबह शाम खाने के बाद एक हफ्ते तक इसका सेवन करना है। इससे पेट दर्द और गैस की समस्या कम होगी।

पुदीना –

पेट दर्द होने पर पुदीना का रस भी असरदार होता है। इसके लिए 2 चम्मच पुदीना का रस निकाल लें। इसमें 2 चम्मच शहद, थोड़ा नींबू का रस और पानी मिलाकर पी लें। इससे पेट के दर्द में भी राहत मिल जाएगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Read more: मानसून में घूमने के लिए Best है ये जगह, बनाएं घूमने का Plan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें