sam pitroda : अपने विवादों से बार बार कांग्रेस को मुश्किल में डालने वाले सैम पित्रोदा ने इस बार चीन पर बयान देकर कांग्रेस को फंसा दिया है।
राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा है, ‘भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है’।
उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया और कहा कि विदेश मामलों में राहुल के मुख्य सलाहकार पित्रोदा ने कांग्रेस और चीन के बीच समझौते को उजागर कर दिया है। (sam pitroda)
विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने अपने को सैम पित्रोदा के बयान से अलग कर लिया है। पार्टी महासचिव और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं। हालांकि इससे विवाद समाप्त नहीं हुआ है।
इससे पहले एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा, ‘चीन को दुश्मन मानने के बजाय उसे सम्मान देना चाहिए। मुझे समझ ही नहीं आता कि भारत को चीन से क्या खतरा है। (sam pitroda)
हम सभी को साथ आकर काम करना चाहिए। भारत को चीन के प्रति अपने नजरिए को बदलने की जरूरत की है।
हमारा रवैया पहले दिन से ही टकराव का रहा है। यह दुश्मनी पैदा करता है। मुझे लगता है कि हमें इस पैटर्न को बदलने की जरूरत है। यह किसी के लिए भी ठीक नहीं है’।
also read: यूपी विधानसभा के सत्र की शुरुआत में सपा ने किया हंगामा
चीन चारों ओर है, चीन बढ़ रहा (sam pitroda)
पित्रोदा ने आगे कहा, ‘चीन चारों ओर है, चीन बढ़ रहा है, हमें इसे पहचानना और समझना होगा’। उन्होंने अमेरिका पर कहा कि वह अक्सर दुश्मन को डिफाइन करने की प्रवृत्ति रखता है, जिससे बाकी देशों के बीच तनाव बढ़ता है।
सैम पित्रोदा ने कहा, ‘भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर ध्यान देना चाहिए और अपने पड़ोसियों के साथ सकारात्मक संबंध बनाने का प्रयास करना चाहिए’। पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। (sam pitroda)
पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पित्रोदा ने कांग्रेस पार्टी के चीन के साथ समझौते की खुलकर पोल खोल दी है। गंभीर बात यह है कि पित्रोदा ने जिस तरह की बात कही है, वह भारत की अस्मिता, कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है’।
भाजपा की ओर से हमले के बाद कांग्रेस ने सफाई दी। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पित्रोदा का बयान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं। (sam pitroda)
चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं। 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है’।