Maharashtra CM: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को आए अब 5 दिन हो रहे हैं, लेकिन अभी तक नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। गुजरते वक्त के साथ मुंबई और दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। शिंदे की प्रेस कांफ्रेंस में अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।
कहा जा रहा है कि सत्तारूढ़ महायुति नए मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल नहीं कर पाई है। अलांयस के तीनों सहयोगी दलों में सत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार मंथन चल रहा है। बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि अलायंस के नेता बड़ी जीत से उत्साहित हैं। इसलिए इस बार ज्यादा जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं। बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि सरकार बनने के बाद किसी भी अलांयस में सबसे ज्यादा खींचतान हैवीवेट मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर होती है, इसलिए पहले पोर्टफोलियो फाइनल किए जाने चाहिए, उसके बाद सीएम का चेहरा घोषित किया जाएगा।
also read: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के 3 दिन बाद कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने नई व्यवस्था होने तक शिंदे को मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। हालांकि, महायुति गठबंधन की बंपर जीत के बाद भी यह साफ नहीं हो सका है कि महाराष्ट्र अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। शिंदे गुट अपने लिए सीएम पद की मांग कर रहा है जबकि बीजेपी यह पद अपने पास रखना चाहती है।
चुनाव में महायुति की बंपर जीत
महायुति गठबंधन ने पिछले हफ्ते शनिवार को विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। महायुति ने 288 सीटों में में से रिकॉर्ड 235 सीटों पर जीत हासिल की। गठबंधन के घटक दलों बीजेपी ने सबसे अधिक 132, शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा गठबंधन में शामिल छोटे दलों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की।
also read: अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित