राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया: मोहन यादव

Image Source: ANI Photo

Mohan Yadav :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष कर भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। (Mohan Yadav)

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों जापान के प्रवास पर हैं, उन्होंने कोबे शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा। भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी के बारे में ठीक ही कहा था कि “भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।

Also Read : रणजी ट्रॉफ़ी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे कुलदीप यादव

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्रोत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनको स्मरण करता हूं।

मुख्यमंत्री यादव ने जापान प्रवास की चर्चा करते हुए कहा कि मैं मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मध्य प्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का दायित्व बनता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं। यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी। (Mohan Yadav)

मुख्यमंत्री यादव इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं और उन्हें इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। राज्य में फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है।

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें