राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित कर पाई भाजपा: आति​शी

Delhi CM FaceImage Source: ANI

Delhi CM Face :  आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी का कहना है कि दिल्ली के चुनाव परिणाम आए हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली के नागरिकों ने उम्मीद की थी कि 9 फरवरी तक भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इसके बाद दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन 10 दिन बाद भी भाजपा की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि 17 फरवरी को आज 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई। (Delhi CM Face)

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह समझ में आ गया है कि उनके पास 48 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं है।

Also Read : इसलिए प्रधान न्यायधीश चयन समिति में बैठते हैं..!

भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं… (Delhi CM Face)

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के खजाने को लूटना और जनता को धोखा देना है।

भाजपा के 15 साल के शासन के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों ने भी भ्रष्टाचार और लूटपाट में कोई कसर नहीं छोड़ी, और एमसीडी को कंगाल कर दिया।

यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पार्टी के किसी विधायक पर भरोसा नहीं कर पाए और मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाए। (Delhi CM Face)

आतिशी ने यह भी कहा कि भाजपा के पास दिल्ली की सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने योग्य कोई भी व्यक्ति नहीं है।

आतिशी ने कहा है कि दिल्लीवासियों के लिए यह साफ हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई वास्तविक समाधान नहीं है और न ही उनके पास मुख्यमंत्री बनाने योग्य कोई व्यक्ति है। (Delhi CM Face)

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *