राज्य-शहर ई पेपर पेरिस ओलिंपिक

भगवान राम के संदर्भ को मिटाना चाहती है कांग्रेसः मालवीय

राम

नयी दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के रामनगर जिले का नाम बदल बेंगलुरु दक्षिण करने के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि भगवान राम के नाम को मिटाने का यह प्रयास है।

कांग्रेस पर भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का आरोप

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, कर्नाटक में भगवान राम के संदर्भ को मिटाने का यह एक और प्रयास है। कांग्रेस ने पहले हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था और तब से उनका (कांग्रेस) अपना अस्तित्व सवालों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस ऐसे फैसलों से अपनी ही मृत्युलेख लिख रही है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक अखबार की खबर को भी संलग्न किया है।

रामनगर जिले का नाम बदलने पर भाजपा का तीखा हमला

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने का फैसला किया। और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला हुआ। राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य में सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने कहा है कि कि रामनगर का नाम बदलना दर्शाता है कि कांग्रेस को भगवान राम के नाम से ही नफरत है।

पार्टी ने कहा है कि सरकार अगर अपना फैसला वापस नहीं लेती है, तो वह प्रदर्शन करेगी। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने घोषणा की है कि अगर राज्य में उनकी सरकार सत्ता में आएगी, तो वह कांग्रेस सरकार का फैसला पलट देंगे। उल्लेखनीय है कि रामनगर राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का गृह जिला है। और वह जिले के कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। और साथ ही उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में ही पहली बार रामनगर का नाम बदलने का भी प्रस्ताव रखा था।

Read More: केजरीवाल के समर्थन में विपक्ष की रैली

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें