राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे कोल्हापुर

Image Source: Google

मुंबई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने कोल्हापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद विवाद शुरू हो गया था और विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA Government) पर निशाना साधा था। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) छत्रपति शाहू महाराज समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी छत्रपति शाहूजी महाराज मंडप में संविधान सम्मान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

Also Read : एमेलिया कर के रन आउट घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने वाले शाहूजी महाराज की भूमि कोल्हापुर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे। कोल्हापुर की पहचान महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में होती है। यहां वर्तमान में कांग्रेस के चार सांसद, दो एमएलसी और 13 सांसद हैं। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें