राज्य-शहर ई पेपर पेरिस ओलिंपिक

फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना Aaj Ki Raat आउट, कब रिलीज होगी?

Stree 2

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म Stree 2 का जबरदस्त क्रेज ऑडियंस के बीच बना हुआ है। दोनों की जोड़ी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में छा जाने के लिए तैयार है। इस बीच फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है। 2018 में आई फिल्म Stree में नोरा फतेही को अपनी ‘कमरिया’ मटकाते देखा गया था। अब Stree 2 में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने हुस्न का जलवा बिखरने को तैयार हैं। उनके गाने का नाम ‘आज की रात’ है।

फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना

गाने की शुरुआत में तमन्ना कहती हैं कि आज तक शमा पर परवाना मरता था, लेकिन अब परवाने पर शमा मरने को तैयार है। इसके बाद पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के किरदारों को मुंह खोले एक्ट्रेस को देखते हुए दिखाया जाता है। तमन्ना अपने डांस और लटकों-झटकों से सभी के दिलों पर वार कर रही हैं। उनकी अदाएं काफी कातिलाना हैं।

Stree 2 में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। इस गाने में तमन्ना भाटिया नजर आ रही है। इस गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसे कम्पोज किया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म Stree 2, 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Read more: फिल्मों में वापसी करेंगी Sonam Kapoor, बोलीं- लोग मुझे चाहें या ना चाहें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें