राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिकी राजनीति का ह्रास

US presidential electionImage Source: ANI

US presidential election: दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव तमाशा बन गया है। अकेले ट्रंप के कारण चुनाव जहरीला भी हुआ और हास्यास्पद भी।

also read: अब BIGG BOSS देखगें घरवालों का Future,नए सस्पेंस के साथ पहला टीजर आउट

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में वह सब हो रहा है, जो आधुनिक समय में सोचा भी नहीं गया था। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रचार में जहर घुलता जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति और इस बार के चुनाव में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार हमले का प्रयास हुआ है। 13 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप के ऊपर हमला हुआ था। तब गोली उनके कान को छूकर निकली थी।

हमलावर को उसी समय सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया था। दूसरी बार फ्लोरिडा में हमले का प्रयास हुआ है। हालांकि सीक्रेट सर्विस पक्के तौर पर नहीं कह रही है कि ट्रंप पर गोली चली लेकिन फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में एक व्यक्ति हथियार के साथ मौजूद था, जिस पर सीक्रेट सर्विस ने गोली चलाई और वह व्यक्ति हथियार छोड़ कर भाग गया। एफबीआई मामले की जांच कर रही है। जो हथियार बरामद हुआ है वह एके-47 राइफल की तरह का है।

अमेरिका का दुश्मन

अमेरिका जैसे देश में, जहां हथियार बहुत सहज रूप से लोगों को उपलब्ध हैं, वहां अगर राजनीतिक विभाजन इतना बढ़ता है कि मरने मारने की प्रवृत्ति आ जाए तो यह बहुत खतरनाक है। इसके लिए ट्रंप का प्रचार और उनका भाषण बहुत हद तक जिम्मेदार है। उन्होंने अमेरिकी समाज को दोस्त और दुश्मन में बांट दिया है। उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया है, जिसमें जो उनके साथ है वह अमेरिका का दोस्त है और जो उनके खिलाफ है

वह अमेरिका का दुश्मन है। ऐसी सोच अमेरिकी चुनाव में पहले कभी नहीं रही। ट्रंप बार बार इसका प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ डिबेट में जिस तरह की बातें कहीं वह इसकी मिसाल हैं। इसके बावजूद वे डिबेट में पिछड़ गए और अब कह रहे हैं कि फिर हैरिस के साथ डिबेट नहीं करेंगे। (US presidential election)

ट्रंप के तमाशे यही खत्म नहीं होते हैं। उन्होंने प्रवासियों को लेकरर ऐसी बातें कही हैं, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा कि राष्ट्रपति रहा कोई व्यक्ति इतने भद्दे आरोप लगाएगा। ट्रंप ने हैती के प्रवासियों पर आरोप लगाया है कि वे अमेरिकी लोगों के पालतू जानवरों यानी कुत्ते, बिल्लियों को मार कर खा रहे हैं। यह मानवीय गरिमा से गिरा हुआ आरोप है। इसके लिए पूरे अमेरिका की हंसी उड़ रही है। कहां तो ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए लड़ने उतरे हैं और कहां लोगों के पालतू पशुओं की प्रवासियों से रक्षा की बहस में उलझ गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *