Paris Paralympics

  • पेरिस पैरालंपिक: होकाटो होतोजे ने जीता मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होतोजे (Hokato Hotoze) सेमा को बधाई दी और खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की। होकाटो ने शनिवार को पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा के फाइनल में 14.65 मीटर की थ्रो के साथ भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म 'एक्स' अकाउंट पर पैरालंपियन की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए 'गर्व का क्षण' बताया।...

  • पेरिस पैरालंपिक: तीरंदाजी में हरविंदर ने जीता गोल्ड

    पेरिस। टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर एक और इतिहास रच दिया। वह पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए। उन्होंने बुधवार को फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के साथ, हरविंदर पैरालंपिक और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय तीरंदाज बन गए। वह लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र तीरंदाज भी हैं। भारत ने अब तक पेरिस पैरालंपिक में चार...

  • पेरिस पैरालंपिक: योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक

    पेरिस। भारत के योगेश कथुनिया (Yogesh Kathuniya) ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की डिस्कस थ्रो- एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीता। मई में विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ56 श्रेणी में रजत पदक जीतने वाले कथुनिया ने 42.22 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और रजत जीता, जबकि ब्राजील के क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस ने 46.86 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक (Bronze Medal) कोंस्टैंटिनोस त्ज़ोनिस ने जीता, जिन्होंने 41.32 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। कथुनिया ने अपने पहले ही प्रयास में रजत पदक अपने नाम किया और इसके...

  • Paris Paralympics का आगाज आज से, भारतीय दल से पदक की उम्मीद

    Paris Paralympics: ओलंपिक 2024 की मेजबानी के बाद, पेरिस अब पैरालंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। आज इस महाकुंभ का शुभारंभ होगा। पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य भाग लेंगे, जिनमें 52 खिलाड़ी शामिल हैं। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि खेलों के इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह स्टेडियम के बाहर आयोजित किया जाएगा। हालांकि, जिन खिलाड़ियों की गुरुवार को प्रतियोगिताएं हैं, वे देशों की परेड का हिस्सा नहीं बनेंगे। इनमें 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल भी शामिल है। also read: क्रिकेट में भारत का विश्वभर में बजा डंका, जय...

  • विश्व रिकॉर्ड के साथ प्रणव सूरमा ने पेरिस पैरालंपिक के लिए किया क्वालीफाई

    नई दिल्ली। प्रणव सूरमा (Pranav Surma) ने ट्रायल में नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) स्थापित करते हुए एफ51 श्रेणी क्लब थ्रो में पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया। बेंगलुरु में हाल ही में आयोजित ट्रायल में प्रणव ने एफ51 श्रेणी के क्लब थ्रो में 37.23 मीटर की थ्रो हासिल की, जो पिछले विश्व रिकॉर्ड 36.22 मीटर से अधिक है।  इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रणव सूरमा ने कहा मई में कोबे में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Para Athletics Championship) में पदक नहीं जीत पाना निराशाजनक था। इसके बाद मेरे कोच नवल सिंह और मैंने कड़ी मेहनत की। अब...