Melatonin

  • बड़े काम की है हमारी तीसरी आंख…..

    कई आध्यात्मिक परंपरायें इसे "तीसरी आंख" कहती हैं। कुछ भौतिक और आध्यात्मिक दुनिया के बीच का सेतु, परम ज्ञान प्राप्त करने की सीढ़ी। हिंदू और बौद्ध धर्म की चक्र अवधारणा वाली तांत्रिक परम्पराओं के मुताबिक शरीर का छठा चक्र जो आधार है जागरूकता, धारणा और आध्यात्मिक संचार का। मेडिकल साइंस के अनुसार शरीर के रहस्यमय अंगों में से एक। रहस्यमयता इतनी कि वैज्ञानिकों को अभी तक इसके सभी कार्यों की पूरी जानकारी नहीं। वजह मस्तिष्क के केंद्र में इसकी पोजीशन और प्रकाश से सम्बन्ध। नाम है "पीनियल ग्लैंड"। दिमाग के पिछले भाग के केन्द्र में स्थित एक छोटे पाइनकोन जैसी...