Maratha Movement

  • देवेंद्र फडणवीस ने मराठा प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी

    Maratha Movement :- एक सितंबर को जालना में मराठा आरक्षण समर्थक आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पीड़ितों से माफी मांगी। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर पुलिस की कार्रवाई बेहद गलत थी।  इसमें कई लोग घायल हुए, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। मैं इसके लिए उनसे माफी मांगता हूं। कुछ भाजपा नेताओं सहित विभिन्न हलकों से आलोचना झेल...

  • मराठा आंदोलन : महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में एसटी बस सेवाएं निलंबित

    Maratha Movement :- महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मराठा आरक्षण आंदोलन की हिंसा के एक दिन बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने बड़ा फैसला लिया। अधिकारियों ने कहा कि एहतियाती उपाय के तहत कम से कम चार जिलों और कुछ अन्य मार्गों पर अधिकांश एसटी बस सेवाओं को निलंबित किया गया है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों के निशाना बनाने की आशंका को लेकर जालना, अहमदनगर, सोलापुर, नंदुरबार के कुछ हिस्सों में एसटी सेवाओं को निलंबित या कम किया गया है। शुक्रवार को जालना के अंतरवली-सरती गांव में गुस्साई भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मियों सहित लगभग दो...