यह नियम अजीब है
ओलिंपिक्स में मेडल जीतना खेल जगत की सबसे बड़ी उपलब्धि होता है। ऐसे में जो खिलाड़ी पदक जीतते हैं, उन्हें स्वाभाविक रूप से खेल रत्न पुरस्कार मिलने चाहिए। इसके लिए एथलीट खुद अर्जी दें, इस नियम को तुरंत बदलने की जरूरत है। ऐसे नियम अतार्किक हैं, जिनकी वजह से देश का नाम रोशन करने वाली शख्सियतों से उनका सम्मान छिने और वे आहत महसूस करें। वैसे भी सम्मान पाने के लिए खेल प्रतिभाओं के खुद आवेदन करने की शर्त अजीबोगरीब है। इसी शर्त के कारण ओलिंपिक खेलों में अप्रतिम प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज मनु भाकर इस वर्ष खेल रत्न पुरस्कार...