Jammu Kashmir election result

  • जम्मू कश्मीर की भाजपा को चिंता नहीं

    भारतीय जनता पार्टी के लिए हरियाणा की जीत संजीवनी की तरह है। तभी पूरी पार्टी में जश्न मनाने के मूड में है, जबकि जम्मू कश्मीर में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी है। यह अलग बात है कि वहां भी भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। पिछली बार उसे 25 सीटें मिली थीं और इस बार उसने 29 सीट जीती है। उसे चार सीटों का फायदा हुआ है। गौरतलब है कि राज्य में हुए परिसीमन के बाद राज्य में छह सीटें बढ़ाई गईं थीं, जिससे जम्मू क्षेत्र की सीटों की संख्या 37 से बढ़ कर 43 हो गई थी। इसका फायदा भाजपा...

  • नेशनल कॉन्फ्रेंस की बड़ी जीत

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। भाजपा विरोधी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 49 सीटों पर जीत हासिल की है। जम्मू कश्मीर में गठबंधन का नेतृत्व कर रही नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42 सीटें मिली हैं। उसने 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 31 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस कांग्रेस को सिर्फ छह सीटें मिली हैं। सीपीएम ने अपनी एक पारंपरिक सीट बचाने में कामयाब रही है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के मुताबिक बहुमत का आंकड़ा 46 का है, लेकिन पांच सदस्यों को...