अमित शाह चुनेंगे हरियाणा का मुख्यमंत्री
चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों की बैठक 16 अक्टूबर को होगी। पार्टी ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। इसके बाद वे राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वे 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे।...