प्रियंका बेलगावी क्यों नहीं गईं?
कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा बेलगावी नहीं गई थीं। बेलगावी में कांग्रेस ने बड़ा आयोजन किया था। महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर विशेष कार्य समिति बुलाई गई थी और उसके बाद कांग्रेस की एक बड़ी रैली भी होने वाली थी। मनमोहन सिंह के निधन की वजह से रैली टल गई लेकिन कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी ने कई अहम मुद्दों पर विचार किया। कांग्रेस संगठन को नया रूप रंग देने के साथ साथ उसे मजबूत करने और आगे की चुनौतियों...