Arvind Kejriwal Resignation

  • वर्किंग डे में इस्तीफे का नया नियम

    अरविंद केजरीवाल के लिए संविधान या सरकार के किसी नियम या किसी परंपरा का कोई मतलब नहीं होता है। वे अपने नियम खुद बनाते हैं। उनको जो मन होता है वह करते हैं और उनकी पार्टी उसको न्यायसंगत ठहराने के लिए तरह तरह के तर्क गढ़ती है। जैसे यह स्थापित परंपरा था कि अगर कोई मंत्री या मुख्यमंत्री गिरफ्तार होता है तो वह इस्तीफा दे देता है। लेकिन केजरीवाल ने नई परंपरा बनाई। वे छह महीने जेल में रहे लेकिन इस्तीफा नहीं दिया। भले दिल्ली में सारे कामकाज ठप्प रहे। अब जेल से निकलने के बाद वे सभी गैर भाजपा...

  • केजरीवाल का इस्तीफा

    Arvind kejriwal resignation: केजरीवाल का इस्तीफे का फैसला अप्रत्याशित है। वे एक तीर से कई निशाने साध रहे हैं। भ्रष्टाचार पर जवाब दे रहे हैं और सहानुभूति बटोर रहे हैं। also read: मां-पापा के साथ जन्नत के मजा ले रहे Sunny Deol, देखें तस्वीरें…. दिसंबर 2013 में कांग्रेस से तालमेल किया राजनीति में मतदाताओं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को चौंकाने का या अप्रत्याशित निर्णय करने का अपना महत्व होता है। अरविंद केजरीवाल इसे बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। तभी वे अक्सर अपने फैसलों से चौंकाते रहते हैं। याद करें कितनी मेहनत करके उन्होंने दिसंबर 2013 में कांग्रेस से तालमेल किया था।...

  • आज तय होगा नया सीएम

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार, 17 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे उप राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप देंगे। साथ ही नए नेता के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। उससे पहले दिन में साढ़े 11 बजे केजरीवाल के सरकारी आवास में आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल के नए नेता के नाम पर विचार के लिए सोमवार को दिन भर बैठक की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति यानी...