रायबरेली से लड़ेंगे राहुल
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और वायनाड के बाद अब रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। शुक्रवार की सुबह पार्टी ने उनको सोनिया गांधी की इस सीट से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया और दोपहर में उन्होंने नामांकन किया। उनके साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के अनेक बड़े नेता उनके नामांकन समारोह में शामिल हुए। पिछले 25 साल से रायबरेली सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जिसमें 20 साल सोनिया गांधी सांसद रही हैं। रायबरेली के साथ कांग्रेस ने...