Wednesday

02-04-2025 Vol 19

U19 Women T20 World Cup 2025: भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया

U19 Women T20 World Cup 2025: भारत की वीमेंस अंडर 19 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने अंडर 19 वीमेंस टी20 विश्व कप 2025 के मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया। भारत ने यह मुकाबला 60 रनों से जीत लिया। टीम इंडिया के लिए गोंगाडी तृशा ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 49 रन बनाए। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 58 रन ही बना सकी। भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने एक विकेट लिया।

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। इस दौरान तृशा और कमलिनी ओपनिंग करने पहुंची। लेकिन कमलिनी कुछ खास नहीं कर सकीं। वे 5 रन बनाकर आउट हुईं। जबकि तृशा ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। सनिका चाल्के खाता तक नहीं खोल पायीं। कप्तान निकी प्रसाद 11 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 2 चौके लगाए। मिथिला विनोद ने 16 रनों का योगदान दिया। जबकि जोशिथा ने 14 रन बनाए।

टीम इंडिया के आगे श्रीलंका बेहाल

श्रीलंका की वीमेंस अंडर 19 टीम भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रन ही बना सकी। ओपनर संजना 5 रन बनाकर आउट हुईं। निसंसला खाता तक नहीं खोल पाईं। कप्तान मनुडी ननयकारा 2 रन बनाकर आउट हुईं। हिरुनी हंसिका भी 2 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान भारत के लिए शबनम ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। परुनिका और जोशिथा ने भी 2-2 विकेट झटके। आयुषी शुक्ला को एक विकेट मिला।

टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत

भारत ने वीमेंस अंडर 19 टी20 विश्व कप 2025 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराया था। भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीता था। इसके बाद उसने मलेशिया को 10 विकेट से रौंदा। अब टीम इंडिया ने श्रीलंका को 60 रनों से चटाई धूल।

NI Sports

Get the latest from the Nayaindia Sports Desk—breaking news, match highlights, player updates, and expert analysis on cricket, football, and more. Stay tuned for in-depth sports coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *