Thursday

24-04-2025 Vol 19

प्रियांश बने अंडर-21 विश्व चैंपियन

U-21 world champion:- भारतीय तीरंदाज प्रियांश आयरलैंड में चल रही विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे जिससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गयी। प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बने। इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैम्पियन बनीं।

पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कम्पाउंउ महिला क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए यहां चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया। विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था। अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था।

भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिये हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। (भाषा)

NI Sports

Get the latest from the Nayaindia Sports Desk—breaking news, match highlights, player updates, and expert analysis on cricket, football, and more. Stay tuned for in-depth sports coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *