IND vs ENG

IND vs ENG: क्या पहले T20 में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा है मौसम का हाल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच की तैयारी के लिए खूब पसीने बहा रही हैं। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि पहले टी-20 के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं, क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट। (IND vs ENG)

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले मुकाबले में बारिश की दखलअंदाजी नहीं होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट इसी ओर इशारा कर रही है। दिन में 27 डिग्री तापमान रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। आर्द्रता 54 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। रात 8 बजे तापमान 16 डिग्री रहेगा।

कैसी रहेगी ईडन गार्डन्स की पिच?

कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। हालांकि शुरुआती ओवर में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और उछाल दोनों ही मिलता है। हालांकि गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हर दिशा में रन बना सकते हैं।

बात करें स्पिनरों की तो उनके लिए पिच से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। क्योंकि गेंद इस पिच पर ज्यादा टर्न नहीं हो पाती है। सर्दियों की वजह से मैच की दूसरी पारी में ओस का अनुमान लगाया गया है। इस लिहाज से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

read more: BCCI का नया फरमान!13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली वापसी

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

read more: Champions Trophy 2025: भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं, BCCI-PCB में जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *