Wednesday

23-04-2025 Vol 19

Hockey World Cup 2023: मैच से पहले सामने आई टीम इंडिया की नई जर्सी

New Delhi | Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप 2023 को शुक्रवार से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। बीते दिन रंगारंग उद्घाटन तो हो चुका है अब इंतजार है तो हॉकी स्टिक और बॉल के करिश्मे का। यानि कल से दे दनादन….

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। इसका पहला मैच अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच भुवनेश्वर में खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला स्पेन के खिलाफ राउरकेला में खेलेगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:- कोलकाता में चमके Kuldeep Yadav, लगाई श्रीलंका के विकेटों की झड़ी 

इस बीच वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान Manpreet Singh ने हॉकी प्रेमियों को अपनी नई जर्सी से रूबरू करवाया है। मनप्रीत सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीय शेयर की है। उन्होंने जो पोस्ट किया है उसमें दो तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में वे हार्दिक राय के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में पूरी टीम नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:- जोशीमठ भू-धंसाव के बीच कश्मीर के सोनमर्ग में भीषण बर्फीला तूफान, 1 की मौत दो लापता

आपको बताना चाहेंगे कि, हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को ग्रुप डी में शामिल किया गया है। टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को खेलना है जो बेहद ही रोमांचक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- आज युजवेंद्र चहल नहीं करेंगे पहल, Kuldeep Yadav दिखाएंगे फिरकी का जादू

कौन किस पर भारी?
Hockey World Cup 2023: टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला स्पेन के साथ खेलेगी। अगर दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैच रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने स्पेन के खिलाफ 43.33 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, स्पेन ने 36.67 प्रतिशत मुकाबले अपने नाम किए है जबकि, 20 प्रतिशत मैच ड्रॉ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-विशाखापत्तम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

NI Sports

Get the latest from the Nayaindia Sports Desk—breaking news, match highlights, player updates, and expert analysis on cricket, football, and more. Stay tuned for in-depth sports coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *