Friday

28-02-2025 Vol 19

कौन बनेगा भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष?

BJP President: यह लगभग तय हो गया है कि जेपी नड्डा एक साथ कई पद संभालते रहेंगे। वे पार्टी अध्यक्ष रहेंगे, केंद्रीय मंत्री रहेंगे और राज्यसभा में सदन के नेता रहेंगे। लेकिन यह भी तय लग रहा है कि पार्टी का कामकाज संभालने के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। लेकिन सवाल है कि वह कौन नेता होगा, जो कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे और कब बनेगा? जून के अंत में नड्डा का विस्तारित कार्यकाल खत्म होने के पहले से इस बात की चर्चा चल रही है (BJP President) रही किसी महासचिव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन वह महासचिव कौन होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ।

लगातार नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। दो नामों से शुरुआत हुई, जो अब पांच या छह नाम तक पहुंच गया है। इसका दायरा भी बढ़ गया है। अब सिर्फ महासचिवों के नाम की चर्चा नहीं हो रही है, बल्कि कई दूसरे पदाधिकारियों और नेताओं को भी संभावित कार्यकारी अध्यक्ष बताया जा रहा है। कम से कम दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम की चर्चा है, जो कार्यकारी अध्यक्ष और बाद में पूर्णकालिक अध्यक्ष बन सकते हैं। 

अध्यक्ष बनने के लिए धर्मेंद्र प्रधान का नाम 

पिछले कई बरसों से धर्मेंद्र प्रधान को संभावित राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया जाता है। वैसे उनको ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर भी कई दशकों से देखा जा रहा था लेकिन जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बन गए और धर्मेंद्र प्रधान फिर केंद्र में मंत्री बने। लेकिन अभी जोर शोर से उनके नाम की चर्चा है अध्यक्ष बनने के लिए। कहा जा रहा है कि वे नड्डा की जगह ले सकते हैं। उनके अलावा दूसरे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हैं, जिनको नाम की चर्चा है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फड़नवीस को भी संभावित कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्य में भाजपा की स्थिति बहुत खराब

वे खुद भी महाराष्ट्र की राजनीति से निकलना चाहते हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि इस बार राज्य में भाजपा की स्थिति बहुत खराब है और हारने पर ठीकरा उनके सर फूटेगा। बहरहाल, इन तीन नामों के अलावा दो नाम ऐसे हैं, जिनकी चर्चा पहले दिन से चल रही है। पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े और सुनील बंसल दोनों में से किसी के अध्यक्ष बनने की चर्चा सबसे पहले शुरू हुई थी। अब इसमें अरुण सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष का नाम भी जुड़ गया है। बुधवार को इस मसले पर पार्टी के अंदर गंभीर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और बीएल संतोष की बैठक हुई, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा हुई।  

also read: अमिताभ बच्चन की सिग्नेचर रनिंग स्टाइल

NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *