Monday

10-03-2025 Vol 19

मान अपनी पार्टी का इतिहास भूल गए

kisan andolan : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों पर बहुत नाराज है। उन्होंने कहा है कि पंजाब धरना प्रदेश बनता जा रहा है। वे इस बात से नाराज थे कि किसानों के साथ उनकी बातचीत सिरे नहीं चढ़ी और किसान चंडीगढ़ में धरना देने पर अड़े हैं।

असल में मंगलवार को उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ एक बैठक की। किसान अपने मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में धरना देने की घोषणा कर चुके थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें समझाने के लिए बैठक की लेकिन बैठक बीच में ही रद्द हो गई।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि किसान बातचीत के बजाय धरने पर अड़े थे इसलिए बैठक रद्द हुई तो दूसरी ओर किसानों का कहना था कि मुख्यमंत्री बेवजह गुस्सा हो रहे थे और वे गुस्से में ही बैठक छोड़ कर चले गए।

बीच में यह बात भी आई कि उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर के पास जाना है। लेकिन बातचीत पूरी नहीं हुई और किसानों ने पांच फरवरी को चंडीगढ़ में धरने का ऐलान कर दिया। (kisan andolan )

also read: क्यों इतने हुए लाचार?

आम आदमी पार्टी का जन्म ही धरनास्थल पर (kisan andolan )

इस पर भगवंत मान इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कहा कि पंजाब धरने का प्रदेश बनता जा रहा है। रोज सड़क जाम और ट्रेन रोको आंदोलन हो रहे हैं। इससे प्रदेश का नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनको साढ़े तीन करोड़ लोगों का ध्यान रखना है। (kisan andolan )

सोचें, भगवंत मान की आम आदमी पार्टी का जन्म ही धरनास्थल पर हुआ। पार्टी अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्मी है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद धरने की ही राजनीति करते रहे हैं। वे तो जंतर मंतर और रामलीला मैदान से उठ कर एक समय रेल मंत्रालय के सामने धरना देने पहुंच गए थे।

वे रेल भवन के सामने सड़क पर धरना देते रहे थे। भगवंत मान भी कई धरने, प्रदर्शन में उनके साथ रहे। अभी वे पंजाब में तीन ही साल सरकार में रहे हैं और उनको लग रहा है कि पंजाब धरने, प्रदर्शन का प्रदेश बन गया है!

राजनीतिक दल शांतिपूर्ण आंदोलनों से घबराते हैं लेकिन कम से कम आम आदमी पार्टी को तो नहीं घबराना चाहिए। अव्वल तो उसको धरने, प्रदर्शन की नौबत ही नहीं आने देनी चाहिए और अगर नौबत आ ही गई तो उसे रोकने या नाराज होने की बजाय उसका समर्थन करना चाहिए।

लेकिन भगवंत मान अपनी पार्टी का इतिहास भूल गए। वे न सिर्फ किसानों पर नाराज हुए, बल्कि उनकी पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों को हिरासत में भी लिया। (kisan andolan )

NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *