most powerful nations in 2025: यह भी भारत का विदेश में डंका बजने की हकीकत जाहिर करने वाली बात है कि दुनिया का प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने सबसे शक्तिशाली देशों की सूची बनाई तो उसमें से भारत को बाहर कर दिया।
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत है और हर दिन इस बात का ढिंढोरा पीटा जाता है कि भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
अब जल्दी ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। लेकिन वास्तविकता यह है कि भारत को सबसे शक्तिशाली 10 देशों की सूची में भी जगह नहीं मिल रही है।(most powerful nations in 2025)
also read: मतदाताओं को धमका रही पुलिस
दुनिया के 10 शक्तिशाली देशों में भारत नहीं…(most powerful nations in 2025)
फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के 10 शक्तिशाली देशों की जो ताजा सूची बनाई है उसमें हमेशा की तरह अमेरिका एक नंबर पर है लेकिन नौवें स्थान पर पहली बार सऊदी अरब की एंट्री हुई है।(most powerful nations in 2025)
संभवतः पहली बार कोई इस्लामिक देश इस सूची में शामिल हुए हुआ है। भारत 12वें स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद चीन, रूस, ब्रिटेन, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान, सउदी अरब और इजराइल का नाम है।
पांच एशियाई देश हैं लेकिन भारत नहीं है। सबसे शक्तिशाली देश चुनने के पैमाने में आबादी और अर्थव्यवस्था का आंकड़ा भारत के पक्ष में है। एक पैमाना मजबूत और प्रभावशाली नेतृत्व का भी है। क्या उस पर भारत पिछड़ गया है?