bihar politics : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार में भाजपा को सरकार बनाने से रोकने का ऐलान किया है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीतने के बाद उनसे पूछा गया था कि बिहार में भी भाजपा इसी तरह से अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।
इस पर लालू प्रसाद ने कहा कि, ‘बिहार में भाजपा कैसे सरकार बना लेगी। हमारे होते हुए ऐसा नहीं हो सकता है, हमलोग भाजपा को रोकेंगे’। लालू यादव का बयान मायने वाला है। (bihar politics)
उन्होंने एनडीए की सरकार या नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनने से रोकने की बात नहीं कही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। इन दोनों में बहुत बड़ा फर्क है।
also read: जपनाम! बाबा निराला इस दिन देंगे आश्रम में पम्मी के साथ दर्शन, देखें ट्रेलर….
नीतीश को सीएम बनाए रखने की कोशिश (bihar politics)
ध्यान रहे नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार 20 साल से बन रही है। इसलिए लालू यादव ने निश्चित रूप से उसके लिए नहीं कहा कि हमारे रहते ऐसा नहीं हो सकता है।
उन्होंने भाजपा को सरकार बनाने से रोकने की बात कही है और कहा है कि हमलोग इसे रोकेंगे। तभी इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या उनके हमलोग में नीतीश भी शामिल हैं? (bihar politics
जानकार सूत्रों का कहना है कि नीतीश की सेहत के हवाले अगर भाजपा उनको हटा कर अपना मुख्यमंत्री बनाने की पहल करती है तो लालू प्रसाद अपनी तरफ से आगे बढ़ कर नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
नीतीश के आसपास के लोग भी नहीं चाहेंगे कि उनके हाथ से सत्ता निकले। यह काम विधानसभा चुनाव से पहले भी हो सकता है और उसके बाद भी। (bihar politics)
जब भी भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाने की पहल करेगी तब लालू अपना दांव चलेंगे और नीतीश को सीएम बनाए रखने की कोशिश करेंगे।