flag meeting india pak : युद्धविराम का उल्लंघन करके सीमा पार से होने वाली फायरिंग और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग हुई।
यह मीटिंग पुंछ सेक्टर के चाका दा बाग में हुई। इसमें दोनों सेनाओं के ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी शामिल हुए। बैठक 75 मिनट तक चली। (flag meeting india pak)
also read: लवली होंगे दिल्ली के प्रोटेम स्पीकर
आखिरी बार फ्लैग मीटिंग 2021 में (flag meeting india pak)
पिछले चार साल में दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली मीटिंग है। इससे पहले आखिरी बार फ्लैग मीटिंग 2021 में हुई थी। (flag meeting india pak)
जानकार सूत्रों के मुताबिक बैठक में दोनों पक्षों के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने और युद्धविराम पर सहमति बनी।
गौरतलब है कि पिछले कई हफ्तों से नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है। इस तनाव के बीच सेना ने चार फरवरी को सात पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था।
इसके अलाव 13 फरवरी को भी पाकिस्तान सैनिकों के युद्धविराम तोड़ने की खबर आई थी। हालांकि ने बाद में इसका खंडन किया गया था। (flag meeting india pak)
इसके अलावा जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 16 फरवरी को पुंछ सेक्टर में स्नाइपर फायरिंग हुई, जहां एक भारतीय जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी भी हुई।