nayaindia Landslide पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मरने वालों की संख्‍या 300 पहुंची
World

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मरने वालों की संख्‍या 300 पहुंची

ByNI Desk,
Share
Death Toll From Landslide In Papua New Guinea Reaches 300

सिडनी। बीते दिन उत्तरी पापुआ न्यू गिनी में आए खौफनाक भारी भूस्खलन (Landslide) में अब मरने वालों की संख्‍या 300 के पार पहुंच गई है। एंगा प्रांत के एक संसद सदस्य ऐमोस अकेम ने पीएनजी पोस्ट-कूरियर को बताया कि भूस्खलन में मैप मुरीताका ग्रामीण एलएलजी में 300 से अधिक लोगों की मौत (Death) हो गई है। वहीं, इस खौफनाक भारी भूस्खलन में 1,182 घर मलवे में दब गए हैं। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 3.00 बजे एक बड़े भूस्खलन ने पीएनजी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में तबाही मचा दी। जिसमें लगभग 100 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 300 हो गया है। Australia Landslide

भूस्खलन से पोर्गेरा स्वर्ण खदान (Porgera Gold Mine) के पास एक हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका संचालन बैरिक गोल्ड द्वारा बैरिक नियुगिनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाता है। यह चीन की जिजिन माइनिंग के साथ संयुक्त उद्यम है। आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ के आसपास है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।

यह भी पढ़ें:

मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला: केजरीवाल

करण जौहर इंडस्ट्री के सबसे समझदार फिल्ममेकर: इमरान हाशमी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें