Thursday

24-04-2025 Vol 19

भाजपा ने चुनावों के लिए बनाए प्रभारी

नई दिल्ली। केंद्र में नई सरकार बनने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी इस साल राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। उसने चार राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लिए भी चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है, जिसका मतलब है कि वहां जल्दी ही विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। पार्टी ने जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी बनाया है।

गौरतलब है कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन तीन राज्यों के साथ ही भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लिए भी प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के प्रभारी होंगे और पहले प्रभारी रहे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी बनाया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी गई है। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सह प्रभारी होंगे।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *