Friday

28-02-2025 Vol 19

देश भर से बधाइयों का तांता

नई दिल्ली। चंद्रयान-तीन के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करने के साथ ही पूरे देश से बधाइय़ों का तांता लग गया। देश भर के राजनेताओं और महत्वपूर्ण लोगों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो के वैज्ञानिकों और देश के लोगों को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी। और कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है तथा वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है।

चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग देखने के बाद अपने वीडियो संदेश में राष्ट्रपति ने कहा- चंद्रयान-तीन की सॉफ्ट लैंडिंग एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक ऐसी घटना है जो जीवनकाल में एक बार होती है। उन्होंने इसे अविस्मरणीय बताते हुए देश के लोगों को बधाई दी। नेताओं के अलावा फिल्म व खेल जगत की हस्तियों ने भी इस महान उपलब्धि पर बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए इसे इतिहास रचने वाला घटनाक्रम बताया।  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो की शानदार उपलब्धि करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह सफलता वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिभा और कड़ी मेहतन का परिणाम है। राहुल गांधी ने ट्विट किया- आज की शानदार उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा पर चंद्रयान-तीन की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *