Tuesday

01-04-2025 Vol 19

गर्मी में इन लोगों को रहता है लू लगने का ज्यादा खतरा?

गर्मी के सीजन में लू लगने का खतरा अक्सर बना रहता है। गर्म हवा के थपेड़े और बढ़ता तापमान आपको आसानी से बीमार कर सकता है। इस मौसम में लू से बचे रहने के लिए हम कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन फिर भी कोई ना कोई लू की चपेट में आ ही जाता है, हर किसी को एक न एक बार इसका सामना करना ही पड़ता है। गर्मी (Summer) में लू से बचने के लिए हमें कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग को लू लग ही जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है, क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है, नहीं तो आइए जानते हैं।

गर्मी (Summer) में लू से खुद को बचाए रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में कुछ लोगों की परेशानी बहुत बढ़ जाती है। खासकर उन लोगों की जिनकी इम्यूनिटी पहले से कमजोर है या फिर जो लोग दिन की गर्म हवा में ज्यादा समय के लिए बाहर रहते हैं उनकी परेशानी दोगुनी हो जाती है। तो आइए जानते हैं किन लोगों को लू लगने का रहता है सबसे ज्यादा खतरा।

गर्मी (Summer) में लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग और छोटे बच्चों को ही रहता है। क्योकि इन लोगों की इम्यूनिटी बाकि लोगों के मुकाबले बहुत कमजोर होती है। इसके साथ ही इनकी गर्मी बर्दाश्त करने की क्षमता भी बहुत कम होती है जिस वजह से गर्मी के मौसम में ये जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।

प्रेगनेंट महिलाओं को भी लू लगने का खतरा बना रहता है। इस मौसम में पेट में पल रहे बच्चे के लिए खतरा और भी बढ़ जाता है। लू लगने की वजह से समय से पहले जन्म और जन्म के समय वजन कम जैसी समस्याएं हो सकती है।

मार्केट वर्कर्स या किसान या फिर वो लोग जो ज्यादा देर तक धूप में घूमते हैं उन्हें भी लू लगने की संभावनाएं रहती है। ज्यादा देर तक धूप में रहने की वजह से उन्हें हीट स्ट्रोक, उल्टी जैसी कई समस्याएं हो सकती है।

किसी बीमारी से पहले से पीड़ित हैं तो ऐसे लोगों के लिए भी गर्मी के दिनों में समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में जो लोग दिल से संबंधित बीमारी, डायबिटीज या लंग्स से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें इस मौसम में खास सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :-

Collard Greens: ताकत का सरताज, हड्डियों में लाता चट्टानी शक्ति

इन चीजों के खाने से भी हो सकती है किडनी में पथरी

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *