अपनी डाइट में भीगे हुए चने को शामिल करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। भीगे चने (gram) में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं। सुबह के समय खाली पेट सेवन करने से कई समस्याएं दूर होती हैं। चलिए जानते हैं खाली पेट चने (gram) खाने से क्या फायदे होते हैं, कैसे खाएं?
भीगें हुए चने के सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे
हड्डियों को बनाएं मजबूत:
चने में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों के डेंसिटी को बढ़ाकार जोड़ों के लचीलेपन में सुधार करता है। ऐसे में भीगे चने का नियमित रूप से सेवन करने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी के खतरे को टाला जा सकता है।
मोटापा करे कंट्रोल:
अगर आपका वजन भी ज़्यादा है तो अपनी सुबह की डाइट में चने को शामिल करें। रोज़ सुबह आप भिगोये हुए चने का सेवन करें, इससे कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। दरअसल , फाइबर के गुणों से भरपूर चना का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगेगी जिससे आप ओवर ईटिंग से बचे रहेंगे।
इम्यूनिटी होगी मजबूत:
बरसात के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिस वजह से लोग मौसमी बीमारियों का तेजी से शिकार होते हैं। ऐसे में इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में भीगे हुए चने को शामिल करें। इसमें क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं।
डायबिटीज में है फायदेमंद:
अगर आप डायबीन के मरीज हैं तो भीगा हुआ चना का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी है। दरअसल, चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए, यह खाने के बाद ब्लड शुगर के स्तर को आसानी से कंट्रोल करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद हाई फाइबर और प्रोटीन रक्त शर्करा को बढ़ने से रोकने में मदद करती है।
अगर, आप चने का सेवन सुबह के समय कर रहे हैं तो यह याद रखें कि आप ज़रूरत से ज़्यादा सेवन न करें। सुबह के समय मुंग के साथ 1 मुट्ठी चने का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है। अगर मुंग नहीं है तब भी आप आधा कप भीगे हुए चने का सेवन कर सकते है।
Read more: Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज,इस पूजा विधि से शिवशक्ति को करें खुश
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।