Thursday

24-04-2025 Vol 19

Gym Tips: सर्दियों में जिम जाने का नहीं करता मन? तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Gym Tips: ठंड के मौसम में आलस और सुस्ती छाई रहती है। सुबह रजाई या कंबल को छोड़कर काम पर जाने का मन नहीं करता। इसलिए इस दौरान एक्टिव रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन मौसम चाहे कोई भी को अपने आप को फिट रखने के लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको भी सर्दियों में सुबह जिम जाने का मन नहीं करता है तो आप घर पर ही अपने आप को फिट रखने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं।

घर पर वर्कआउट करें

फिट और हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। आप घर पर बिना किसी महंगे उपकरण के भी बहुत अच्छे वर्कआउट कर सकते हैं। आप घर पर स्क्वाट्स,पुश-अप्स,लंजेस,प्लैंक और बर्पीज जैसी कई एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये आसान वर्कआउट आपके वजन को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं।

डांस

डांस एक बहुत अच्छा कार्डियो एक्सरसाइज है। ये आपके शरीर को फिट रखने के साथ ही मूड को बेहतर बनाये रखने में मदद कर सकती है। सर्दी में बाहर न जाकर आप घर में म्यूजिक चला कर डांस कर सकते हैं। ये कैलोरी बर्न करने में और शरीर की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में फायदेमंद हो सकती है। आजकल जिम में जुम्बा डांस करवाया जाता है,जिसके बहुत फायदे होते हैं। ऐसे में आप घर पर अपने मुताबिक डांस कर सकते हैं और ऑनलाइन भी इसे सिर्फ सकते हैं।

योग और प्राणायाम

योग और प्राणायाम शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होता है.योग करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है,साथ ही ये मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।सूर्यनमस्कार, भुजंगासन, कपालभाति, पद्मासन, ताड़ासन, अर्धचंद्रमासन, अर्धचक्रासन जैसे की आसन आप अपने सेहत के मुताबिक कर सकते हैं। ख्याल रखें कि योगासन का प्रयास करते समय सही पोस्टर,टेक्निक और बीमारी को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है।

read more: Vivah Muhurat 2025: इस खास दिन से फिर गूंजेगी शहनाई, सजेगी दुल्हन और उठेगी डोली!

सैर पर जाएं

अगर जिम में जाने का मन नहीं है, तो आप दिन में कुछ समय बाहर सैर के लिए जा सकते हैं। सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने का मन नहीं करता है इसलिए आप दिन में कभी भी समय निकालकर सैर कर सकते हैं जैसे कि दिन में खाना खाने के बाद कुछ देर सैर कर सकते हैं।

read more: सुहागरात के दिन दुल्हन ने उड़ाए होश, मुंह दिखाई में मांगी यह चीज

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *