Saturday

01-03-2025 Vol 19

Dirty Utensils: रात को भूलकर भी न छोड़े जूठे बर्तन, जानें इससे होने वाले नुकसान!

Dirty Utensils: अगर आप की भी आदत है रात में झूठे बर्तन छोड़ देने की तो आज से ही इस आदत को छोड़ दें। अक्सर घर के बड़े-बूढ़े कहते है कि इससे घर में कंगाली आती है। पुराने समय से ये परंपरा चली आ रही है। रात को बर्तन धोकर ही रखे जाते हैं। लेकिन आजकल कई घरों में चीजें काफी बदल गई हैं।

शहरों में रातभर जूठे-गंदे बर्तन यूं ही छोड़ दिए जाते हैं और फिर सुबह धोए जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रही हैं तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए, क्योंकि यह हानिकारक है। इसके वास्तुदोष ही नहीं सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है।

क्यों नहीं छोड़ने चाहिए रात में जूठे बर्तन

खबर के अनुसार, हर साल दूषित खाने की वजह से ही 4.80 करोड़ लोग बीमार पड़ जाते हैं। सर्वे के अनुसार लोग दो-दो दिन तक सिंक में गंदे बर्तन छोड़ देते हैं। इन बर्तनों में बैक्टीरिया पनपते हैं, जो खाने को दूषित बनाते हैं। ऐसे में बीमारी होना तय है।

सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने के नुकसान

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जूठे बर्तन जब ज्यादा देर तक पड़े रहते हैं तो उसमें बचा खाना सूख जाता है। इन बर्तनों को धोने में ज्यादा समय लगता है और बर्तन ठीक तरह से साफ भी नहीं हो पाते हैं। इन बर्तनों में एस्चेरिचिया कोलाई जैसे बैक्टीरिया पनपते जाते हैं। ये बैक्टीरिया बर्तनों से पूरे किचन में फैलने लगते हैं, जिससे खाने की चीजें दूषित हो जाती हैं।

खाना खाने के बाद तुरंत बर्तन धो देना चाहिए। अगर आप सिर्फ पानी से बर्तन धोकर रखते हैं तो ध्यान रखें कि उसमें जूठा न लगा हो। जिन बर्तनों का इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं करते हैं, उन्हें अच्छी तरह से साफ करके ही यूज करें। यह ध्यान रखना चाहिए कि किचन एक ऐसी जगह है, जहां से कई बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। ऐसे में इस तरह की गलती घर के सदस्यों को बीमार बना सकता है।

read more: नए साल पर मथुरा-वृंदावन जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर, नहीं तो परेशानी…

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल जागरूक करने लिए लिखी गई है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

read more: Health Tips: नहीं पड़ेगी डॉक्टर और दवाइयों की जरूरत, अपनाएं ये 5 आदतें!

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *