Tuesday

08-04-2025 Vol 19

Bath: सर्दियों में ठंडे या गर्म किस तरह के पानी से नहाना होता है सही? जानिए…

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग नहाने से सबसे ज्यादा कतराते हैं। हर कोई नहाने के नाम से डरता है इस मौसम में कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इस मौसम में भी ठंडे पानी से ही नहाते हैं। दरअसल सर्दियों में लोगों को असमंजस रहता है कि उनको ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म पानी से। देखा ये जाता है कि जैसे ही लोग सर्दी के मौसम में बीमार पड़ने लगते हैं वैसे ही वो अपने नहाने के पानी को ठंडे से गर्म में बदलाव कर देते हैं। चलिए जानते हैं कि इस मौसम में किस तरह के पानी से नहाना सही होता है।

उम्र के अनुसार चुने नहाने का पानी

नहाने के लिए गर्म या ठंडे पानी का चुनाव करने के लिए आपको अपनी उम्र पर ध्यान देना चाहिए। छोटी आयु के बच्चों और बुजुर्गों को नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। जबकि किशोरावस्था व 45 से कम आयु वाले युवक व युवतियों को ठंडे पानी से नहाना चाहिए। किशोरों को अपने काम पर फोकस होने की आवश्यकता होती है और ठंडे पानी से नहाना उनकी एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक भूमिक अदा करता है।

सर्दियों में गर्म या ठंडे पानी से नहाने से पहले आपको अपने नहाने के समय पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आप सुबह के समय नहाते हैं तो ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन रात को नहाने के लिए आप हल्के गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं। हल्का गुनगुना पानी रात को थकान दूर करने में सहायक माना जाता है।

read more: Christmas पर लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर दिखें कातिलाना, हुस्न से करें….

ठंडे और गर्म पानी से नहाने के फायदे कई हैं, लेकिन इस मौसम में ज्यादा ठंडे या ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। लगातार लंबे समय तक ऐसा करने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम में नहाने के लिए आपको हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आप न तो ठंडे पानी की वजह से ठंड में बीमारी होंगे और ना ही ज्यादा गर्म पानी की वजह से आपकी त्वचा शुष्क हो पाएगी।

 

read more: Dates Benefits: सर्दियों में खजूर के खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, जान लें खाने का सही तरीका

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *