Thursday

24-04-2025 Vol 19

यह भारत का समय हैः मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत नया इतिहास बना रहा है और यह भारत का समय है। उन्होंने एक मीडिया समूह ‘इंडिया टुडे’ के कार्यक्रम में कहा है कि आज दुनिया मान रही है कि यह भारत का समय है। ये कालखंड देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज के बारे तो बताया कि लेकिन पिछले ढाई महीने में हुए काम बताते हुए कहा कि इससे अंदाजा लग रहा है कि देश कैसे आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मुझे देखकर अच्छा लगा कि इस कानक्लेव की थीम है ‘द इंडिया मोमेंट्स’। आज दुनिया के सभी इकॉनॉमिस्ट कहते हैं कि इट इज इंडिया मोमेंट (it is india moment) । लेकिन इंडिया टुडे जब यह दिखाता है तो यह स्पेशल हो जाता है। उन्होंने कहा- यही समय है सही समय है।किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा में कई पड़ाव आते रहते हैं। 21वीं सदी में यह जो समय है वो अद्भुत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- अभी तक जो देश आगे बढ़े उनके सामने मुकाबला कम था ।आज जिन परिस्थितियों में भारत आगे बढ़ रहा है उसके सामने चुनौंतियां बड़ी और अलग हैं।

उन्होंने कहा- आज सबसे बड़ी महामारी फैली, दो देश युद्ध में हैं। सप्लाई चेन छिन्न भिन्न हैं। इस समय इंडिया मोमेंट आना अलग बात है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा- मैं 75 दिनों की बात करना चाहता हूं। इन 75 दिनों में शिवमोगा में एयरपोर्ट बना, सब बड़ा रिवर क्रूज चला, आईआईटी धारवाड़ के कैंपस का उद्घाटन हुआ। भारत ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाकर ब्लैंडिंग की। भारत ने ई-संजीवनी की शुरुआत हुई। देश में सौ फीसदी रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ। देश को दो ऑस्कर मिले हैं।

NI Editorial

The Nayaindia editorial desk offers a platform for thought-provoking opinions, featuring news and articles rooted in the unique perspectives of its authors.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *